छत्तीसगढ़

स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश: विष्णुदेव साय ने विधानसभा परिसर में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ

रायपुर | 17 मार्च 2026: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में आयोजित तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सहित स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

1773734189 ae96c7101e7d9fb77c1b Console Crptech

मुख्यमंत्री साय ने शिविर में स्वयं स्वास्थ्य परीक्षण कराकर आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का सशक्त संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बदलती जीवनशैली और शारीरिक गतिविधियों में कमी के चलते कई बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं, ऐसे में नियमित स्वास्थ्य जांच बेहद जरूरी हो गई है।

उन्होंने आगे कहा कि समय-समय पर हेल्थ चेकअप कराने से लोग समय रहते बीमारियों की पहचान कर सकते हैं और आवश्यक सावधानी अपनाकर गंभीर रोगों से बच सकते हैं। “स्वस्थ नागरिक ही सशक्त समाज और समृद्ध राज्य की नींव होते हैं,” मुख्यमंत्री ने कहा।

मुख्यमंत्री साय ने डॉ. रमन सिंह द्वारा इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति जिम्मेदार बनने के लिए प्रेरित करते हैं।

इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के सचिव अमित कटारिया, संचालक स्वास्थ्य संजीव कुमार झा, सीजीएमएससी के प्रबंध संचालक रितेश अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button