बिलासपुर

मासूम बच्चे को साथ लेकर ट्रेन के सामने कूद गई मां..

बिलासपुर / एक महिला अपने मासूम बेटे को लेकर आत्महत्या करने ट्रेन के सामने कूद गई। इस घटना में छह साल के बच्चे की मौत हो गई। महिला गंभीर रूप से घायल है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना तोरवा थाना क्षेत्र की है।

Screenshot 20230712 113206 Chrome Console Crptech

सकरी थाना क्षेत्र के घुरू-अमेरी में रहने वाली निशा मधुकर (26) तिफरा में कपड़े की दुकान चलाती थी। महिला अपने पहले पति को छोड़ दी थी। फिर बाद में दूसरी शादी कर ली थी। वह दूसरे पति के साथ ही रहती थी। महिला का छह साल का बेटा देवांश पहले पति हरनारायण मधुकर के साथ रहता था। तीन माह पहले ही वह बेटे को अपने साथ लेकर आई थी। मंगलवार दोपहर वह बेटे को लेकर लालखदान ओवरब्रिज की तरफ गई थी। इस दौरान दोनों काफी देर तक रेलवे ट्रैक के आसपास घूम रहे थे।

मालगाड़ी को देखकर अपने बेटे समेत ट्रेन के सामने कूद गई महिला
बिलासपुर रेलवे स्टेशन से गतौरा की ओर मालगाड़ी जा रही थी। अचानक महिला बच्चे को लेकर ट्रेन के सामने कूद गई जिसके बाद बच्चा ट्रेन के सामने आ गया। जबकि महिला टकराकर दूर छिटक गई। ट्रेन की स्पीड तेज थी। हादसे में मासूम बच्चा ट्रेन की चपेट में आ गया और महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। लोको पायलट ने गाड़ी रोक कर जीआरपी को सूचना दी, जिसके बाद तोरवा पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। वहीं महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Screenshot 20230712 113154 Chrome Console Crptech

टीआई सुनील तिर्की ने बताया कि अभी महिला के सुसाइड की कोशिश करने के कारणों का पता नहीं चल सका है। दो दिन पहले बच्चे का पिता हरनारायण मिलने आया था। इसी दौरान उसके पहले पति से विवाद होने की बात सामने आई है। हालांकि, महिला के होश में आने के बाद ही उसका बयान होगा और घटना के कारणों का पता चल सकेगा।

बताया जा रहा है कि महिला के दूसरी शादी करने के बाद से उसका पहला पति बच्चे को अपने साथ ले गया था। तीन माह पहले ही महिला अपने छह साल के बेटे को लेकर आई थी, जिसके बाद उसके दूसरे पति के साथ विवाद होने लगा था। बच्चे से मिलने के बहाने उसका पहला पति भी घर आने लगा था। माना जा रहा है कि इसी विवाद के चलते महिला अपने बच्चे के साथ आत्मघाती कदम उठाने रेलवे ट्रैक पर पहुंची होगी

 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
शिल्पा शेट्टी ने कही कुछ अनकही बातें