छत्तीसगढ़

मिस्टर जांजगीर-चांपा बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप 2026: हल्क फिटनेस क्लब के खिलाड़ियों ने जीते कई पदक

जांजगीर-चांपा । जांजगीर-चांपा जिले में आयोजित “मिस्टर जांजगीर-चांपा बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप 2026” का भव्य आयोजन गांधी भवन मैदान, चांपा में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। डीबी वेंचर्स ए धीरेंद्र बाजपेयी ग्रुप द्वारा प्रस्तुत इस प्रतियोगिता में जिले एवं आसपास के क्षेत्रों से लगभग 150 बॉडी बिल्डरों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा और फिटनेस का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में हल्क फिटनेस क्लब, जांजगीर-चांपा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक और सम्मान अपने नाम किए। खिलाड़ियों की उपलब्धियों ने जिले का गौरव बढ़ाया और फिटनेस के क्षेत्र में नई पहचान दिलाई।

हल्क फिटनेस क्लब के पदक विजेता खिलाड़ी

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में मार्कस बॉरो, आकाश कश्यप, अभिजीत सिंह राजपूत, विशाल पटेल, गजानंद “गज्जू” मैन्यूर, बीरूलाल केवट, अमित, भवेश साहू, चंद्रहास विश्वकर्मा, राकेश कुमार कुम्हार, रविन्द्र पटेल, आशीष कुमार यादव, पोखराज सिंह, गौरव बरेठ, विकास कश्यप, यश कसेर, शुभ राठौर, परवेज़, अमिता केवट, दीपक कुमार, अजय यादव एवं मुरली देवांगन प्रमुख रूप से शामिल रहे।

विभिन्न वर्गों में हुई प्रतियोगिताएं

चैंपियनशिप में सीनियर बॉडी बिल्डिंग, मास्टर ग्रुप (40 वर्ष से अधिक आयु), राष्ट्रीय स्तर के दिव्यांग बॉडी बिल्डर वर्ग, मेंस फिजिक (मॉडलिंग) सहित कई श्रेणियों में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतिभागियों ने अपनी फिटनेस, अनुशासन और मेहनत का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों ने विशेष रूप से सहभागिता की। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को पदक और सम्मान प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा खेल भावना और अनुशासन की सराहना की।

आयोजन की सफलता में मिला व्यापक सहयोग

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में डीबी वेंचर्स के संचालक धीरेंद्र बाजपेयी का विशेष योगदान रहा। वहीं गोविंद रेसीडेंसी एवं पंजाब हवेली के संचालक गोल्डी ढिल्लोन सहित जिले के अनेक समाजसेवियों, खेल प्रेमियों और सहयोगियों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

आयोजन समिति के सदस्य मोहम्मद सलीम बख्शी, गुलाम मुस्तफा नूरी, किशन वर्मा, सुनील यादव, शिव देवांगन, विकास कुमार तथा जांजगीर-चांपा बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन की पूरी टीम ने सभी प्रतिभागियों, अतिथियों और सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

युवाओं को फिटनेस और नशामुक्त जीवन का संदेशआयोजन समिति ने बताया कि यह प्रतियोगिता केवल बॉडी बिल्डिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं को फिटनेस, स्वास्थ्य और नशामुक्त जीवन के प्रति जागरूक करने का एक महत्वपूर्ण मंच भी है। भविष्य में भी जिले में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए ऐसे आयोजन लगातार किए जाएंगे।

हल्क फिटनेस क्लब बना युवाओं की पहली पसंद

हल्क फिटनेस क्लब के कोच कैलाश वर्मा एवं किशन वर्मा के मार्गदर्शन में क्लब के खिलाड़ी बॉडी बिल्डिंग, फिटनेस मॉडलिंग, पावर लिफ्टिंग, आर्म रेसलिंग, वेट लिफ्टिंग और अन्य खेल प्रतियोगिताओं में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। क्लब जिले के युवाओं को फिटनेस के प्रति प्रेरित करते हुए नई प्रतिभाओं को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Related Articles

Back to top button