Crime

RADHA SWAMI ASHRAM GIRLS RAPE  : राधा स्वामी सत्संग आश्रम में 2 नाबालिग लड़कियों से रेप, 65 साल का सेवादार 8 महीने से बेहोश करके बनाता रहा हवस का शिकार, एक प्रेग्नेंट हुई तो हुआ खुलासा

Crime

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर स्थित राधा स्वामी सत्संग ब्यास आश्रम से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां 2 नाबालिग लड़कियों का रेप किया गया। रेप का आरोप राधा स्वामी सत्संग आश्रम के 65 साल के एक सेवादार पर लगा है। आरोपी सेवादार दोनों लड़कियों के साथ दरिंदगी कर अपनी हवस मिटा रहा था। पुलिस ने आरोपी सेवादार मोहनलाल को गिरफ्तार कर लिया है।

दोनों पीड़ित लड़कियों की उम्र 14 से 15 साल बताई जा रही है। एक लड़की कक्षा-6 और दूसरी 8 में पढ़ती है। दोनों अलग-अलग परिवार से हैं और आपस में सहेली हैं। दोनों पीड़ितों के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने भी जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं इस घटना से इलाके में हंगामा बरप गया है।

बताया जाता है कि, जिस राधा स्वामी सत्संग ब्यास आश्रम में यह घटना हुई, वह बुलंदशहर के स्याना कोतवाली क्षेत्र में स्थित है। दोनों पीड़ित लड़कियां राधा स्वामी सत्संग आश्रम के परिसर में खेलने के लिए जाती थीं। उसी दौरान आरोपी सेवादार ने उनके साथ बार-बार गंदा काम किया। बताया जा रहा है कि, आरोपी सेवादार दोनों लड़कियों को प्रसाद के बहाने मीठी गोलियां खिलाता था। उन गोलियों में नशा होता है। जब गोलियां खाने के बाद लड़कियां होश खो बैठती थीं और बेहोशी की हालत में होती थीं तो इस दौरान सेवादार उनका रेप करता था।

8 महीनों से बेहोश करके दरिंदगी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हैरानी की बात ये है कि आरोपी सेवादार पिछले 8 महीनों से दोनों बच्चियों का शारीरिक शोषण कर रहा था। उसने उनके साथ 8 महीनों तक गलत काम किया। यानि सेवादार लड़कियों के साथ अक्सर रेप किया करता था, आठ माह से सेवादार लगातार गंदी हरकत को अंजाम दे रहा था। लड़कियां भी घर परिवार में इसकी जानकारी नहीं दे पाईं। वहीं सेवादार बुजुर्ग है, इस वजह से उसपर कोई शक भी नहीं करता था। साथ ही सत्संग में उसका व्यवहार सबसे इतना अच्छा था कि किसी हो इस बात का अंदाजा नहीं हुआ कि वो ऐसी हरकत कर सकता है।

जानकारी के मुताबिक, इस पूरी घटना का खुलासा तब हुआ जब एक पीड़ित लड़की के पेट में तेज दर्द शुरू हुआ। उसने अपने घर वालों को जब पेट में दर्द होने की बात बताई तो ऐसे में इलाज करवाने के लिए उसके परिजन पास के अस्पताल ले गए, जहां अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में वह 5 महीने की गर्भवती निकली. इसके बाद परिजनों ने उससे पूछा तब जाकर उन्हें सेवादार की गंदी हरकत के बारे में पता चला। वहीं लड़की के प्रेग्नेंसी और सेवदार की गंदी करतूत का पता लगते ही परिजन लोगों को लेकर आश्रम पहुंचे और जमकर हंगामा किया।

बताया जाता है कि, प्रेग्नेंट हुई पीड़ित लड़की ने ही यह भी जानकारी दी कि, उसके साथ दूसरी उसकी सहेली भी आश्रम में जाती थी। ऐसे में उसके परिजनों से भी बातचीत की गई। जिसके बाद दूसरी लड़की ने भी अपने साथ की पूरी आपबीती बताई। इसके बाद दोनों परिवारों ने घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों लड़कियों का मेडिकल परीक्षण कराया और कार्रवाई शुरू कर दी।

Related Articles

Back to top button