भक्ति

सावन का पहला सोमवार आज, शिव जी को प्रसन्न करने के लिए कीजिये इस मुहूर्त में पूजा और आरती

आज सावन महीने का पहला सोमवार है। आज  सुबह से ही शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ रहेगी. लोग शिव जी को जल चढ़ाने सुबह से की कतार में खड़े रहेंगे सावन का महीना और इसमें पड़ने वाले हर एक सोमवार का अपना विशेष महत्व होता है। सावन के महीने में सोमवार का व्रत रखना और शिवजी की विशेष पूजा और अभिषेक करना बहुत ही लाभदायक माना जाता है। इस बार सावन के महीने में कुल 8 सोमवार व्रत रखे जाएंगे। इस बार सावन का यह महीना 31 अगस्त तक रहेगा।

image search 1688964347637 Console Crptech

आज सावन के पहले सोमवार पर बहुत ही अच्छा शुभ योग बना हुआ है। आज रेवती नक्षत्र और सुकर्मा योग में शिव आराधना की जाएगी। वहीं आज के अभिजीत मुहूर्त की बात करें तो सुबह 11 बजकर 59 मिनट से दोपहर 12 बजकर 54 मिनट तक है। वहीं अगर आप सावन के पहले सोमवार में प्रदोष काल में शिवजी की पूजा करना चाह रहे हैं, तो शाम के पूजा का शुभ मुहूर्त 5 बजकर 38 मिनट से 7 बजकर 22 मिनट तक रहेगा।

ऐसा माना जाता है कि सभी देवी-देवताओं में शिव जी ही  जल्दी प्रसन्न होने वाले देवता  हैं। अगर कोई भक्त सच्चे मन से शिवजी को मात्र एक लोटा जल अर्पित कर दें तो शिवजी अपने भक्त की सभी मनोकामनाओं को पूरा कर देते हैं। शिवजी की पूजा में शिवजी पर जल, दूध और बिल्वपत्र का विशेष महत्व है, शिवजी की पूजा में भस्म एक बहुत ही जरूरी पूजा सामग्री मानी जाती है। शिवपुराण के अनुसार बिना भस्म चढ़ाएं शिव जी की पूजा अधूरी मानी जाती है। शिवजी को भस्म चढ़ाने के पीछे पौराणिक कथा है। इस कथा के अनुसार एक बार राजा दक्ष ने अपने राजमहल में एक यज्ञ का आयोजन किया था. जहां पर उन्होंने देवी सती के सामने उनके पतिदेव भोलेनाथ का अपमान किया था। शिवजी के अपमान को सुनकर देवी सती ने हवन कुंड में जलकर अपने प्राण त्याग दिए थे। जब यह बात शिव जी को मालूम हुई तब शिवजी क्रोधित होकर उन्होंने सती की चिता की भस्म को अपने पूरे शरीर में लपेट कर तांडव किया था। तभी से शिव जी को भस्म लगाने की परंपरा शुरू हुई।

महामृत्युंजय मंत्र 

“ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥”

 

 

लेकिन क्या आपको पता है कि शिवलिंग पर जलाभिषेक क्यों किया जाता है।

दरअसल सावन के महीने में ही समुद्र मंथन हुआ था जिस मंथन से विष का घड़ा निकला था और इस विष के घड़े को न ही देवता लेना चाह रहे थे और न ही दानव। ऐसे में भगवान शिव ने इस विष का पान करके उसे अपने गले में धारण करके सृष्टि को बचाया था। जिससे उनका कंठ नीला पड़ गया था, इसलिये शिवजी को नीलकंठ भी कहते है,  विष के प्रभाव से भगवान शिव के शरीर का ताप बहुत ज्यादा हो गया था. तब शिवजी के शरीर के ताप को कम करने के लिए सभी देवी-देवताओं ने उन पर जल चढ़ाया था। इस कारण से शिवलिंग पर जल चढ़ाने की परंपरा है। तब से शिवजी पर जल चढ़ाया जाता है।

images 8 Console Crptech

शिव जी की आरती

ओम जय शिव ओंकारा, स्वामी जय शिव ओंकारा।
ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव अर्द्धांगी धारा।।
ओम जय शिव ओंकारा।।
एकानन चतुरानन पञ्चानन राजे। हंसानन गरूड़ासन
वृषवाहन साजे।।
ओम जय शिव ओंकारा।।
दो भुज चार चतुर्भुज दसभुज अति सोहे।
त्रिगुण रूप निरखते त्रिभुवन जन मोहे।।
ओम जय शिव ओंकारा।।
अक्षमाला वनमाला मुण्डमालाधारी।
त्रिपुरारी कंसारी कर माला धारी।।
ओम जय शिव ओंकारा।।
श्वेताम्बर पीताम्बर बाघम्बर अंगे।
सनकादिक गरुड़ादिक भूतादिक संगे।।
ओम जय शिव ओंकारा।।
ब्रह्मा विष्णु सदाशिव जानत अविवेका।
मधु कैटव दोउ मारे, सुर भयहीन करे।।
ओम जय शिव ओंकारा।।
लक्ष्मी, सावित्री पार्वती संगा।
पार्वती अर्द्धांगी, शिवलहरी गंगा।।
ओम जय शिव ओंकारा।।
पर्वत सोहें पार्वतू, शंकर कैलासा।
भांग धतूर का भोजन, भस्मी में वासा।।
ओम जय शिव ओंकारा।।
जया में गंग बहत है, गल मुण्ड माला।
शेषनाग लिपटावत, ओढ़त मृगछाला।।
ओम जय शिव ओंकारा।।
काशी में विराजे विश्वनाथ, नन्दी ब्रह्मचारी।
नित उठ दर्शन पावत, महिमा अति भारी।।
ओम जय शिव ओंकारा।।
त्रिगुणस्वामी जी की आरति जो कोई नर गावे।
कहत शिवानन्द स्वामी मनवान्छित फल पावे।।
ओम जय शिव ओंकारा।। ओम जय शिव ओंकारा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
शिल्पा शेट्टी ने कही कुछ अनकही बातें