छत्तीसगढ़

CHHATTISGARH NEWS : वरिष्ठ पत्रकार की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

Chhattisgarh

कोरबा / छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में गुरुवार सुबह सीएसईबी (CSEB) कॉलोनी के आवास के बंद कमरे में वरिष्ठ पत्रकार की पत्नी का शव मिला है। आज सुबह देर तक पत्रकार की पत्नी कमरे के बाहर नहीं निकली, जिसके बाद दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला। इस घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बाद दरवाजा तोड़ा गया, अंदर पत्रकार की पत्नी जानकी शर्मा का शव पड़ा हुआ था।

जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पत्रकार विश्वेश्वर शर्मा की पत्नी जानकी शर्मा CSEB कॉलोनी के क्वार्टर नंबर 569 में अकेली रहती थी। सुबह दरवाजा नहीं खोलने पर पड़ोसियों ने पुलिस में फोन कर सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी, तो जानकी शर्मा मृत हालात में मिली।

सिविल लाईन पुलिस ने जानकी शर्मा (मृतिका) के परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके साथ ही मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। पुलिस इस मामले में सभी पहलुओं पर जांच कार्रवाई में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button