
जांजगीर-चांपा / थाना चांपा पुलिस को सट्टा खेलाने वाले आरोपी को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है। आरोपी किशोर धकाते (36 वर्ष, निवासी बरछापारा, चांपा) के कब्जे से नगदी रकम ₹6570 और सट्टा-पट्टी जप्त की गई।
मुख्य जानकारी
थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि शनि मंदिर रोड पर किशोर धकाते खुले में कागज-पेन से सट्टा पट्टी लिखकर खेल आयोजित कर रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की। पुलिस को देखकर कई लोग मौके से भाग गए, लेकिन किशोर धकाते को पकड़ लिया गया।
उसके कब्जे से सट्टा पट्टी और नगदी ₹6570 बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ धारा 6 छ0ग0 जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज किया गया (अपराध क्रमांक 79/26) और न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।





