
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दोपहर 12 से 3 बजे तक करेंगे सीधा संवाद
रायपुर / मुख्यमंत्री निवास रायपुर में 13 नवम्बर, गुरुवार को जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक चलेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय प्रदेशवासियों से सीधे संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का त्वरित और संवेदनशील निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान मिल सके।
राज्य सरकार का यह जनदर्शन कार्यक्रम शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने की पहल है। मुख्यमंत्री श्री साय का यह प्रयास जनता के प्रति उनकी संवेदनशीलता और पारदर्शी सुशासन के संकल्प को दर्शाता है।





