News

तिहाड़ जेल से बाहर आएंगे राजपाल यादव: दिल्ली High Court ने दी जमानत

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता Rajpal Yadav को 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में बड़ी राहत मिली है। दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) ने उन्हें 18 मार्च तक अंतरिम जमानत दे दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिकायतकर्ता को 1.5 करोड़ रुपये का भुगतान करने के बाद अदालत ने यह राहत दी। इससे पहले यादव 5 फरवरी को आत्मसमर्पण के बाद तिहाड़ जेल में बंद थे और अब वे 11 दिन बाद जेल से बाहर आएंगे।

क्या है पूरा मामला?

यह केस साल 2010 से जुड़ा है। आरोप है कि राजपाल यादव के प्रोडक्शन हाउस Ata Pata Lapata के बंद होने के बाद लगभग 9 करोड़ रुपये की बकाया राशि समय पर अदा नहीं की गई। इसी से जुड़े चेक बाउंस और लोन डिफॉल्ट के मामले में अदालत में लंबे समय से सुनवाई चल रही थी।

अदालत के पहले आदेशों का पालन न करने पर हाई कोर्ट ने उन्हें छह महीने की सजा सुनाई थी। अतिरिक्त समय की मांग वाली याचिका खारिज होने के बाद यादव ने 5 फरवरी को सरेंडर किया था।

शादी समारोह में शामिल होने के लिए मांगी थी राहत

राजपाल यादव ने पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होने की अनुमति के लिए अंतरिम जमानत याचिका दायर की थी।

पहली सुनवाई 12 फरवरी को हुई. मामला 16 फरवरी तक स्थगित किया गया। अंततः 1.5 करोड़ रुपये की अदायगी के बाद 18 मार्च तक अंतरिम जमानत मंजूर हुई।

इंडस्ट्री से मिला समर्थन, कई सेलेब्स आगे आए

खबरों के अनुसार, फिल्म इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियों ने राजपाल यादव की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है।

मदद और समर्थन की खबरों में सलमान खान, अजय देवगन वरुण धवन, डेविड धवन, गुरु रंधावा, मीका सिंह, अनूप जलोटा का जिक्र है, इसके अलावा अभिनेता सोनू सूद ने भी अपनी आगामी फिल्म में भूमिका और साइनिंग अमाउंट देकर समर्थन दिया। वहीं तेज प्रताप यादव, Kamal R Khan और Rao Inderjit Singh समेत अन्य लोगों ने भी आर्थिक सहायता देने की बात कही है।

आगे क्या?

18 मार्च तक मिली अंतरिम जमानत के दौरान राजपाल यादव को शर्तों का पालन करना होगा। अदालत में अगली सुनवाई के दौरान यह तय होगा कि उन्हें स्थायी राहत मिलती है या नहीं।

Related Articles

Back to top button