छत्तीसगढ़

CHHATTISGARH NEWS : पुलिस भर्ती में गड़बड़ी, 4 आरक्षक समेत 6 गिरफ्तार

आरक्षक भर्ती संवर्ग मे लेनदेन कर अभ्यार्थीयों को मशीन में छेड़खानी कर अंक में लाभ दिलाने के मामले मे लालबाग पुलिस ने बडी कार्यवाही की है और चार आरक्षक सहित तकनीकी स्टाफ टाइम एंड टेक्नोलॉजी के दो सदस्य को गिरफ्तार किया है।

राजनांदगांव / छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में एक पुलिस आरक्षक ने पुलिस भर्ती प्रक्रिया में धांधली का खुलासा करते हुए आत्महत्या कर ली। मृतक आरक्षक ने अपने हाथ में लिखा था कि सिर्फ कर्मचारियों को फंसाया जा रहा है, जबकि अधिकारी भी संलिप्त हैं। आरक्षक के सुसाइड करने के बाद मामला गरमाया हुआ है। आरक्षक भर्ती में गड़बड़ी में संलिप्त 6 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, इनमें चार आरक्षक हैं। गिरफ्तार लोगों में दो हैदराबाद की सलाहकार कंपनी के कर्मचारी हैं, जिनकी भर्ती प्रक्रिया में सहयोग लिया जा रहा था। बताया जा रहा कि आरक्षक भर्ती में लेन-देन की पुष्टि के बाद चार आरक्षकों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन महिला आरक्षक हैं।

image 11 1734786440 Console Crptech

इस मामले की जांच पर आईजी दीपक झा नजर रखे हुए हैं और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा कि शारीरिक परीक्षा में विफल कई अभ्यर्थियों को अच्छे अंक दे दिए गए थे। जिन आरक्षकों को गिरफ्तार किया गया है उनके अभ्यर्थियों के लेन-देन के पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं। आरक्षक भर्ती में गड़बड़ी में संलिप्त आरोपी 01.पवन साहू 02. नुतेश्वरी धु्रर्वे 03.आरक्षक धर्मराज मरकाम 04. आरक्षक योगेश ध्रुर्वे 05. महिला आरक्षक पुष्पा चंद्रवंशी 06. महिला आरक्षक परिधि निषाद को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। मामले की विवेचना जारी है अन्य किसी के भी खिलाफ सबूत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
शिल्पा शेट्टी ने कही कुछ अनकही बातें