RASHIFAL 05 DECEMBER 2024 : आज का राशिफल, जानिए क्या कहती है आपकी राशि

आज 05 दिसंबर 2024 गुरुवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क्या है खास हमारी राशि में।
मेष राशि
आज मेष राशि के जातकों को अपनों का साथ मिलेगा। आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, प्रेम, संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है। आज के दिन व्यापार बहुत अच्छा है। आज कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगा। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगा। आज पिता का साथ मिलेगा।
वृषभ राशि
आज गुरुवार के दिन वृषभ राशि वालों का भाग्य साथ देगा। आज रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान भी अच्छा है लेकिन थोड़ा प्रेम संतान पर ध्यान रखिएगा। शनि देव को प्रणाम करते रहें।
मिथुन राशि
आज स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान अच्छा। आज परिस्थितियां थोड़ा प्रतिकूल हैं। आज सावधानी रखें चोट चपेट लग सकती है। आज किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बचकर पार करिए।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए बहुत अच्छा समय है। आज स्वास्थ्य, प्रेम, संतान अच्छा रहेगा। व्यापार भी अच्छा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात हो सकती है। नव प्रेम का आगमन हो सकता है, अगर आप सिंगल हैं, और अगर आप अफेयर में हैं तो आज का दिन खास दिन होगा। शादीशुदा हैं तो स्पेशल दिन होगा, पत्नी के साथ, जीवनसाथी का साथ मिलेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आप शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। आज शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। आज स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। गुण ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।
कन्या राशि
आज कन्या राशि के जातक भावुक होकर कोई निर्णय न लें। आज प्रेम में चंचलता ठीक नहीं रहेगा।जिसकी वजह से विश्वास खोएंगे। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा। आज स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। फिर भी थोड़ा स्वास्थ्य पे ध्यान रखिएगा।
तुला राशि
आज तुला राशि के जातकों के लिए अच्छा है। आज भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी के प्रबल योग बन रहे हैं। आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम, संतान अच्छा। आज व्यापार बहुत अच्छा।
वृश्चिक राशि
आज वृश्चिक राशि वालों की व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। आज आपको अपनों का साथ मिलेगा। आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, प्रेम, संतान अच्छा, व्यापार अच्छा।
धनु राशि
आज धन आगमन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। आज आपके जुबान इतने मधुर निकलेंगे, शहद के साथ निकलेगा कि मजा आ जाएगा। शब्दों से आप कुछ भी कर लेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है।
मकर राशि
आज का दिन अच्छा है। आज मकर राशि के जातक ओजस्वी तेजस्वी बने रहेंगे। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। आज आप नायक नायिका की तरह चमकेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अद्भुत है। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कुंभ राशि
आज के दिन खर्च मन को परेशान करेगा। फैशन इत्यादि पर खर्च के कारण कर्ज की स्थिति आ सकती है। आज स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा, प्रेम संतान मध्यम है। आज के दिन व्यापार के लिए अच्छा है।
मीन राशि
आज आय के नवीन स्त्रोत बनेंगे। पुरानी स्त्रोत से भी पैसे आएंगे। आज शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। प्रेम संतान अच्छा रहेगा, आज स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। आज सफेद वस्तु का काली मंदिर में दान करना आपके लिए उपयोगी होगा, शुभकारी होगा।