राशिफल

RASHIFAL 23 NOVEMBER 2024 : आज का राशिफल, जानिए क्या कहती है आपकी राशि

आज 23 नवंबर 2024 शनिवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क्या है खास हमारी राशि में।

मेष राशि
आज का दिन उत्साहजनक रहेगा। विवाह योग्य जातकों के विवाह की बात पक्की हो सकती है। संतान पक्ष से आज खुशी मिलेगी। लेकिन आपके मन में किसी प्रकार का अनजाना भय रह सकता है। अगर आप व्यापार के सिलसिले में यात्रा करेंगे तो सफलता मिलेगी। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें।

वृषभ राशि
आज कार्यक्षेत्र में कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है। अच्छी बात रहेगी कि आज आपको सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में आज माता की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है। आज आपको अपने खानपान पर संयम रखना होगा नहीं तो अपच संबंधी समस्या हो सकती है। ससुराल पक्ष के संबंधियों से लाभ मिल सकता है।

मिथुन राशि
आज सरकारी क्षेत्र के काम में संयम और समझदारी से काम लेना होगा इससे आपको सफलता मिलेगी। आज कोई महत्वपूर्ण काम भी आपको सौंपा जा सकता है। आज कहीं से अप्रत्याशित लाभ मिलेगा। नौकरी के लिए प्रयासरत जातकों को आज काम में सफलता मिलेगी। यदि आपने साझेदारी में कोई व्यवसाय किया है। आज आय के नए अवसर प्राप्त होंगे। शाम के समय किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जो आपके लिए फायदे का सौदा लेकर आएगा।

कर्क राशि
आज शनिवार का दिन मानसिक उलझन वाला रहेगा। आपके ऊपर आज काम का अतिरिक्त दबाव रह सकता है। ऐसे मे आज आपका मन चिड़चिड़ा हो सकता है। वैसे अच्छी बात यह है कि आज आपको जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। अगर बच्चे बीमार चल रहे हैं तो उनकी सेहत का ध्यान रखें, परेशानी बढ सकती। शाम का समय थोड़ा बेहतर होगा और आप परिवार के साथ पार्टी और मनोरंजन कर सकते हैं। घर के बड़ों से आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। बिजनेस में आज कमाई होगी लेकिन कुछ सिरदर्दी भी बनी रहेगी।

सिंह राशि
आज आपको अपने कार्य व्यवसाय में संयमित और धैर्यपूर्वक काम करना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है। विरोधी और शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते है, इसलिए आपको इनसे सतर्क रहना की जरूरत है। किसी को उधार या कर्ज दिया है तो आपको अपना पैसा वापस मिल सकता है। शाम का समय मित्रों और संबंधियों के साथ मनोरंजन में बीतेगा। यात्रा का संयोग भी बन सकता है। लव लाइफ में प्रेमी का साथ बना रहेगा।

कन्या राशि
आज सामाजिक प्रतिष्ठा बढने वाली है। आज कार्यक्षेत्र में कुछ नई जिम्मेदारी भी मिलेगी और सहकर्मियों के बीच आपका प्रभाव बढेगा। धर्म कर्म के कार्य में आज मन लगेगा। बिजनसे में आज आपको अपनी योजना और बात व्यवहार का लाभ मिलेगा। जो लोग खाने पीने की वस्तुओं का कारोबार करते हैं आज उनकी विशेष रूप से कमाई होने वाली है। राजनीति से जुड़े लोगों को आज जन समर्थन प्राप्त होगा। ससुराल पक्ष के संबंधियों से बात व्यवहार में व्यावहारिक रहें। आर्थिक लेन-देन में सतर्कता बरतें।

तुला राशि
आज दिन मिलाजुला रहेगा। आज परिवार में जीवनसाथी से प्रेम और सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ आज किसी पार्टी या मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद ले सकते हैं। आज घर के बड़ों से आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में आज प्रेमी के साथ कहीं घूमने का प्लान कर सकते हैं। नौकरी में आज का दिन अच्छा रहेगा, आज सहयोगियों और सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलेगा। आज कोई उपहार भी मिल सकता है।

वृश्चिक राशि
रोजगार और कारोबार में आज का दिन लाभदायक रहेगा। नौकरी कारोबार में आज कुछ सकारात्मक बदलाव हो सकता है। जो लोग काम की तलाश में हैं उनको आज मित्रों की मदद से फायदा होगा। आर्थिक प्रयास आज सफल होंगे। किसी डील में लाभ मिलने से आज खुशी होगी। विवाह योग्य जातकों के लिए आज कुछ अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। शाम के समय आप किसी पार्टी या समारोह में शामिल हो सकते हैं। मन पसंद भोजन का भी आज आप आनंद लेंगे।

धनु राशि
आज आप अपनी बुद्धि और चतुराई से लाभ पाने में सफल रहेंगे। वाणी कुशलता और व्यवहारिकता से भी फायदा होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रेमपूर्ण रहेगा और आपको उनका पूरा साथ मिलेगा। जो लोग घर से दूर रह रहे हैं वह आज परिवार के सदस्यों से मिल सकते हैं अथवा संचार माध्यम द्वारा लंबी वार्ता कर सकते हैं। विवाह की बात चल रही है तो आज बात पक्की हो सकती है। संतान की ओर से भी आज खुशी मिलेगी। आय व्यय में संतुलन बनाए रख पाएंगे।

मकर राशि
आज शनिवार के दिन शनिदेव की कृपा से अनुकूल बना रहेगा। आज आपके पुराने रुके हुए काम सफलतापूर्वक संपन्न होंगे। शाम के समय किसी देवी-देवता के दर्शन के लिए जा सकते हैं। परिवार का साथ सहयोग भी आज बना रहेगा। किसी समस्या का समाधान भी परिवार के सदस्यों द्वारा होना संभव है। आज जमीन और मकान संबंधी डील में सफलता मिलेगी। भाग्य आज बिजनेस में अप्रत्याशित लाभ दिलाएगा। किसी मांगलिक काम में भी भाग लेने का अवसर मिलेगा।

कुंभ राशि
कुंभ राशि में विराजमान शनि आज कुंभ राशि के जातकों का मन धर्म अध्यात्म की ओर ले जा रहे हैं। आप लोक परलोक की बातों में भी मन को लेकर जाएंगे। वैसे आज कामकाज के लिहाज से भी दिन अच्छा रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में आर्थिक लाभ मिलेगा। कोई चली आ रही समस्या भी आज दूर होगी। किसी सामाजिक विषयों में आज आपकी सक्रियता बनी रह सकती है। आज आपको बिजली के उपकरण का प्रयोग सावधानी से करना चाहिए और जोखिम वाले काम से बचना चाहिए। लव लाइफ में प्रेमी से किसी बात पर मतभेद हो सकता है।

मीन राशि
आज किसी मांगलिक समारोह में भाग लेने का अवसर मिलेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम और आनंद बना रहेगा। आज आपको किसी घमंड दिखाने वाले व्यक्ति से दूर ही रहना चाहिए। आर्थिक मामलों में आज व्यवहारिकता से काम लेना होगा। आप आज वस्त्र अथवा घरेलू जरूरत की चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। महिलाओं को आज मायके की ओर से सहयोग मिल सकता है। सलाह है कि दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करने से बचें।

Related Articles

Back to top button
शिल्पा शेट्टी ने कही कुछ अनकही बातें