Accident

ROAD ACCIDENT NEWS : भीषण सड़क हादसा, बोलेरो और ट्रक में टक्कर, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

Accident

राजस्थान के करौली जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां बोलेरो और ट्रक की टक्कर में 2 बच्चों व 6 महिलाओं समेत 9 लोगों की मौत हो गई। बोलेरो सवार चार लोग घायल हैं। हादसा सोमवार शाम करीब 5 बजे करौली-मंडारायल मार्ग स्थित डूंडापुरा मोड़ के पास हुआ। हादसे की सूचना मिलने के बाद करौली जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना, SP बृजेश ज्योति उपाध्याय, अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजवीर सिंह चौधरी, करौली कोतवाली थाना अधिकारी सुनील सिंह सहित चिकित्सा विभाग और प्रशासन के आला अधिकारी जिला अस्पताल पहुंच गए।

अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली है। जबकि मृतकों के शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। जानकारी के मुताबिक हादसे में घायल हुए चार लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि बोलेरो सवार सभी लोग कैला देवी माता के दर्शन करने जा रहे थे। जबकि करौली से ट्रक जा रहा था। मृतकों में ज्यादातर मंडरायल उपखंड के खिरखिन गांव के और मध्य प्रदेश के निवासी हैं। उल्लेखनीय है कि हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। उसके बाद लोगों घटना की सूचना पुलिस को दी।

Related Articles

Back to top button
शिल्पा शेट्टी ने कही कुछ अनकही बातें