छत्तीसगढ़

SAKTI NEWS : राजस्व निरीक्षक भोथिया तत्काल प्रभाव से निलंबित

Chhattisgarh

सक्ती / कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने राजस्व निरीक्षक राजस्व निरीक्षक मंडल भोथिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। जारी आदेश के अनुसार गोविन्द राम अनंत, राजस्व निरीक्षक, रा.नि.मं. भोथिया तहसील भोथिया जिला सक्ती का ऑडियो में प्राप्त शिकायत के जांच प्रथम दृष्टया सही पाये जाने के फलस्वरूप छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम-9 के तहत श्री गोविन्द राम अनंत, राजस्व निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

IMG 20240606 WA0258 Console Crptech

गोविन्द राम अनंत, राजस्व निरीक्षक, रा.नि.मं. भोथिया का निलंबन अवधि में मुख्यालय कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा.) मालखरौदा जिला सक्ती (छ.ग.) नियत किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

Related Articles

Back to top button
शिल्पा शेट्टी ने कही कुछ अनकही बातें