SAWAN 2025 : सावन का पहला सोमवार आज, शिवालयों में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

Sawan 2025 : भगवान भोलेनाथ का प्रिय सावन महीना प्रारंभ हो चुका है। आज सावन का पहला सोमवार है जिसे लेकर देशभर में शिवभक्तों में भारी उत्साह है। सुबह से ही शिव मंदिरों में हर-हर महादेव के जयकारे लग रहे हैं। शिवालयों में हर-हर महादेव, जय ओम शिवकारा की गूंज सुनाई दे रही है। आज शिव मंदिरों में भक्त पूजा के लिए बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। सुबह से ही शिव मंदिरों के बाहर भक्त लाइन लगाकर खड़े नजर आए।
आज शिवालयों में बड़ी संख्या में शिवभक्त पहुंचकर महादेव का जलाभिषेक कर रहे हैं। सावन माह के पहले सोमवार को जांजगीर-चांपा जिले के मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लग गया। भक्तों ने शहर, गांव और कॉलोनियों में स्थित मंदिरों के शिवालयों में जलाभिषेक किया। मंदिरों में सुबह से ही हर हर महादेव के जयकारे लगे।
सावन के पहले सोमवार में जलाभिषेक करने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पीथमपुर के प्राचीन मंदिर, नवागढ़, खरौद पहुंचे। यहां श्रद्धालुओं ने शिवालयों में जलाभिषेक किया। इस के साथ मंदिर जय-जय महादेव के जयकारों से गूंज उठा।