छत्तीसगढ़

वरिष्ठ नागरिकों का हुआ सम्मान, ग्राम पंचायत पीथमपुर में आयोजित हुआ भव्य समारोह

जांजगीर-चांपा / जिले के विकासखंड नवागढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत पीथमपुर में राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो तथा ग्राम पंचायत पीथमपुर के संयुक्त तत्वावधान में वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम के 25 वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया।

IMG 20251113 WA0362 scaled Console Crptech

मुख्य अतिथि के रूप में व्यास कश्यप (विधायक, जांजगीर-चांपा) उपस्थित रहे। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. जतिन्दर पाल सिंह (प्रदेशाध्यक्ष NHRCCB), अमोलक सिंह छाबड़ा (प्रदेश सलाहकार), कपिलनाथ साहू (प्रदेश संरक्षक), दिलीप साहू (प्रदेश संरक्षक), मंजूषा पाटले (समाज सेविका) तथा कैलाश कश्यप (पत्रकार) कार्यक्रम में शामिल हुए।

विशिष्ट अतिथियों में विष्णु अवतार कश्यप (बिलासपुर संभाग अध्यक्ष), कुलवंत सिंह जम्बल (बिलासपुर संभाग उपाध्यक्ष), ललित कुमार बरेठ (महासचिव), महेन्द्र कुमार कश्यप (संभाग संरक्षक), राजेश कुमार सोनी (संभाग संरक्षक), रमेश कुमार सोनी (जिलाध्यक्ष जांजगीर-चांपा), लाभो कुमार सूर्या (जिलाध्यक्ष सारंगढ़-बिलाईगढ़), कौशल कश्यप (अतिसक्रिय सदस्य) और उदय कुमार पटेल (ब्लॉक अध्यक्ष बलोदा) शामिल रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलवंत सिंह जम्बल एवं कुमार यादव (उपसरपंच, ग्राम पंचायत पीथमपुर) ने की।
विजय यादव (संभाग संयुक्त सचिव) ने कार्यक्रम का संचालन किया।

मुख्य अतिथि व्यास कश्यप ने कहा कि “ग्राम विकास के लिए उपसरपंच कुमार यादव सदैव तत्पर रहते हैं, इसलिए गांव के सभी लोग उनका सहयोग करें ताकि गांव विकास की ओर आगे बढ़ सके।”
समाजसेविकामंजूषा पाटले ने नारी सशक्तिकरण पर बल देते हुए कहा कि “नारी अपनी शक्ति को पहचाने और अपने अधिकारों के लिए आगे आए।” वहीं प्रदेशाध्यक्ष डॉ. जतिन्दर पाल सिंह ने कहा कि संगठन मानवाधिकार और अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव सक्रिय रहेगा।

समारोह में ग्रामीणों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही और कार्यक्रम का समापन सम्मान समारोह के साथ किया गया।

Related Articles

Back to top button