Crime

CHHATTISGARH CRIME NEWS : मां से प्रेम प्रसंग के संदेह में बेटे ने की कारोबारी की हत्या, गिरफ्तार

Chhattisgarh

सारंगढ़-बिलाईगढ़ / सारंगढ़ में बीते दिनों हुई कारोबारी की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया। हत्याकांड में तकरीबन 19 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।

थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ को राधाकृष्ण अस्पताल सारंगढ़ से सूचना मिली कि मृतक अभिषेक केशरवानी निवासी सारगढ़ को अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चाकू मारकर हत्या कर दिया है जिस पर थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ में अपराध कमांक 198/2024 थारा 302 दर्ज कर अज्ञात आरोपी की पता तलाश प्रारंभ किया गया।

इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सारंगढ़ निवासी निखिल बरेठ अपनी मां के अभिषेक केशरवानी के साथ प्रेम प्रसंग के संदेह पर मृतक अभिषेक केशरवानी को बिलासपुर रोड स्थित रानीसागर राईसमिल के पास अकेले पाकर अपने पास रखे चाकू से उसके सीने, पेट में चाकू मार कर उसकी हत्या कर फरार हो गया। यह सूचना प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा के द्वारा थाना कोतवाली सरसीवा, भटगांव, कनकबीरा एवं सायबर सेल की अलग-अलग टीम तैयार कर आरोपी के रूकने के संभावित विभिन्न ठिकानों पर छापामारी की कार्यवाही प्रारम की गई ।

आपको बता दें कि इसी दौरान आरोपी का लोकेशन बैंगलुरू, कर्नाटक में होने की सूचना प्राप्त हुई जिस पर तत्काल टीम गठित कर बैंगलूरू रवाना किया गया। टीम के द्वारा सायबर सेल की मदद से आरोपी का लोकेशन ट्रेक कर आरोपी को अपने अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि अभिषेक केशरवानी और उसकी मां के बीच अफेयर था। ये बात उसे कतई पसंद नहीं थी। मन ही मन वह दुश्मनी ठाने बैठा था और जैसे ही सही वक्त मिला, कारोबारी अभिषेक के सीने पर चाकू घोपकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार करने पर आरोपी को गिरफ्तार कर विधिवत कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button