देश

SNAKE BITTEN YOUTH 5 TIMES : इस युवक के पीछे पड़ा सांप, 30 दिन में 5 बार काटा, रिस्तेदार के घर छिपा तो वहां भी डंसा, डॉक्टर भी हैरान

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक युवक को सांप ने महीने भर के अंदर पांच बार काटा। लेकिन हर बार इलाज के बाद युवक ठीक भी हो गया। युवक का इलाज करने वाले डॉक्टर भी हैरान हैं, कि कैसे सांप काटने के बाद वो बार-बार ठीक हो जा रहा है। गौरतलब है कि युवक सांप के डर से अपना घर छोड़कर मौसी के यहां रहने लगा था। लेकिन सांप ने वहां भी उसका पीछा नहीं छोड़ा, सांप ने मौसी के घर में भी उसको अपना शिकार बना लिया। इस घटना से युवक के साथ-साथ उसके परिजन भी खासा परेशान हैं।

vikas dwivedi 2024 07 8908ab68ec95a049e63d75afa8535e50 16x9 2 Console Crptech

यह पूरा मामला मलवा थाना क्षेत्र के सौरा गांव का है। यहां रहने वाले विकास दुबे (24) को एक से डेढ़ महीने के अंदर सांप ने पांच बार काट लिया, लेकिन हर बार वह इलाज के बाद ठीक हो गया। अभी भी उसका इलाज एक प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा है। क्योंकि, पिछले दिनों ही सांप ने उसे डसा था।

युवक विकास द्विवेदी ने यह बताया कि उसे इस बात का पहले से ही आभास हो जाता है कि उसे सांप डसने वाला है। परिजनों को जानकारी देने के बावजूद भी सांप उसे डस लेता है। अब इस केस से डॉक्टर भी बेहद हैरान है। उसको पिछले एक माह के अंदर पांच बार सांप ने डसा है। जिनका एक प्राइवेट हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है।

इस घटना को लेकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। डॉक्टर भी हैरान हैं। परिवार के लोग भविष्य में अनहोनी की आशंका से भयभीत हैं। उन्हें लग रहा है कि कहीं फिर से सांप विकास को डस ना ले

Related Articles

Back to top button
शिल्पा शेट्टी ने कही कुछ अनकही बातें