छत्तीसगढ़

JANJGIR CHAMPA : जिले के 10 नागरिक और 2 पुलिसकर्मियों को एसपी विजय कुमार पांडेय ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

जांजगीर-चांपा / जिले में उत्कृष्ट सामाजिक सेवा, दुर्घटना पीड़ितों की सहायता और पुलिस प्रशासन को सहयोग प्रदान करने वाले कुल 10 गणमान्य नागरिकों सहित 02 पुलिस कर्मियों को पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) द्वारा आज प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

बलौदा क्षेत्र के सम्मानित नागरिक

इन नागरिकों ने सड़क दुर्घटना पीड़ितों को अस्पताल पहुँचाने और सड़क पर बैठे मवेशियों को चिन्हित कर सुरक्षित करने का सराहनीय कार्य किया:

  1. घनश्याम सिंह राज
  2. अभिषेक कुमार राज
  3. कुलदीप कुमार
  4. विष्णु सिंह मरावी
  5. सुनील कुमार सिंह
    (सभी निवासी – बलौदा)

सारागांव क्षेत्र के सम्मानित नागरिक

इन सभी ने घायलों को त्वरित अस्पताल पहुँचाने और सड़क मार्ग से मवेशियों को हटाने में योगदान दिया:

  1. प्रवीण कुमार
  2. जयलाल देवांगन
  3. अनिल कुमार प्रधान
    (सभी निवासी – सारागांव)

पामगढ़ क्षेत्र के सम्मानित नागरिक

इन नागरिकों ने पामगढ़ के बाहोरिक चौक में CCTV कैमरा लगाने में सहयोग दिया:

  1. दीपक जांगड़े
  2. राम खिलावन ओग़रे

सम्मानित पुलिसकर्मी

प्रधान आरक्षक राकेश खाखा

पुलिस कार्यालय जांजगीर-चांपा में संचालित CCTNS कार्य को कुशलतापूर्वक और सुचारू रूप से संपादित करने हेतु सम्मानित।

प्रधान आरक्षक गौतम पाण्डेय

थाना बिर्रा के द्वारा नाबालिक बालिका की तत्काल पतासाजी कर उसे आगरा (उ.प्र.) से सफलतापूर्वक बरामद करने हेतु सम्मानित।

Related Articles

Back to top button