छत्तीसगढ़

Surendra Dubey passes away : हास्य कवि पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे का निधन

रायपुर / छत्तीसगढ़ के मशहूर हास्य कवि डाॅ. सुरेंद्र दुबे का गुरुवार को निधन हो गया। रायपुर के एडवांस कार्डियक इंस्टीटयूट में उनका उपचार चल रहा था। उन्होंने एसीआई में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर वे बड़े व्यंग्यवादी और लेखक थे। वह पेशे से आयुर्वेदिक चिकित्सक भी थे।

मिली जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले ही सुरेंद्र दुबे को हार्टअटैक आया था, जिसके बाद उन्हे उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। सुरेंद्र दुबे की निधन की खबर के बाद रायपुर कलेक्टर मेकाहारा के एसीआई सेंटर पहुंचे हैं। मंत्री ओपी चौधरी एसीआई सेंटर पहुंचे हैं।

आपको बता दें कि सुरेंद्र दुबे हास्य कविताओं के व्यंग्यवादी लेखक एवं कवि रहे हैं। वह पेशे से एक आयुर्वेदिक चिकित्सक भी थे। दुबे का जन्म 8 जनवरी 1953 को छत्तीसगढ़ में दुर्ग के बेमेतरा में हुआ था। उन्होंने कई किताबें भी लिखी। वह कई मंचों और टेलीविजन शो पर दिखाई देते रहे हैं। उन्हें भारत सरकार द्वारा 2010 में, देश के चौथे उच्चतम भारतीय नागरिक पुरस्कार पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। वह 2008 में काका हाथ्री से हास्य रत्न पुरस्कार भी प्राप्त किए थे।

Related Articles

Back to top button