Crime

CHHATTISGARH CRIME NEWS : नव विवाहिता की मौत का खुलासा, पति ही निकला पत्नी का कातिल, दुप्पटे से गला घोंटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh

सूरजपुर / छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में नव विवाहिता की मौत के मालमे को लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। काफी दिनों से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। लेकिन किसी को यह नहीं पता था कि, नव विवाहिता का कत्ल करने वाला कोई और नही उसका पति ही निकलेगा। हालांकि पुलिस ने जांच के बाद आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, करौंदामुड़ा का रहने वाला मुजुबिल अपने ससुराल फोन करता है और कहता है कि, आपकी लड़की की तबीयत खराब चल रही है। उसे हॉस्पिटल लेके जा रहा हू। कुछ देर बाद फिर से फोन करके बोलता है कि, हार्ट अटैक आया है। कुछ देर बाद जब लड़की के घर वाले पहुकर देखतेे है कि लड़की का पूरा शरीर ठंडा हो गया है और उसकी मौत पहले से ही हो चुकी थी। गले मे निशान है, जिसके बाद घर वाले इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने तहसीलदार के सामने पंचनामा कर शव का पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। वही घरवालों को लगता है कि, उनकी बेटी की हत्या की गई है।

मृतक लड़की के परिवार वाले ससुराल वालों की गिरफ्तारी की मांग करते हैं और जब तक गिरफ्तारी नहीं होती, उसे दफन करने से मना करते हैं। वहीं शव को सूरजपुर थाना ले आते हैं। इतना कुछ होने के बाद झिलमिली पुलिस ने जब पति को पकड़ा और पूछताछ की तो पता चला कि पति ने ही पत्नी की हत्या की है।

पति ने पुलिस को बताया कि, उसका अफेयर चल रहा था। इसलिए मैंने गला दबाकर उसे मार दिया। अक्सर दोनों के बीच विवाद होते रहता था। लेकिन एक दिन विवाद ज्यादा बढ़ गया और पति ने दूपट्टे से गला घोंटकर पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति मुजीबुल रहमान को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Back to top button