छत्तीसगढ़

CHHATTISGARH NEWS : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्रमिकों के साथ खाया बोरे बासी

Chhattisgarh

रायपुर / मजदूर दिवस के अवसर पर बुधवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर के गांधी चौक में आयोजित ‘कामगारों का सम्मान समारोह’ में शामिल हुए। इस दौरान सीएम साय ने दिहाड़ी श्रमिकों के बीच बैठकर बोरे बासी खाया, वहीं मुख्यमंत्री ने श्रमिक दिवस की सभी श्रमिकों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के साथ भोजन करने का मौका मिला।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया भारत सरकार में दो साल लेबर मिनिस्टर के रूप में काम किया। मैं गांव का रहने वाला हूं, श्रमिकों की समस्या हम समझते हैं। इतना कोई नहीं समझ पाएगा। ये झोपड़ी में रहकर लोगों के लिए महल बनाते हैं। श्रमिकों को नमन करता हूं, हमारा विकास इन्हीं पर टिका है। इस मौके पर विधायक मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा समेत कई मजदूर शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button