छत्तीसगढ़

JANJGIR CHAMPA NEWS : जिला रोजगार कार्यालय में 04 दिसंबर को प्लेसमेंट कैंप का होगा आयोजन

Chhattisgarh

जांजगीर-चांपा / जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जांजगीर-चांपा द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से 04 दिसंबर 2024 दिन बुधवार को प्रातः 11 बजे 3 बजे तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, जांजगीर-चांपा लाईवलीहुड कॉलेज परिसर जॉजगीर में एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि कैम्प में निजी क्षेत्र के नियोजक एल.एंड टी. फाईनेंस रायपुर द्वारा फिल्ड ऑफिसर के 50 पद एवं कलेक्शन ऑफिसर के 10 पदों पर भती की कार्यवाही की जावेगी। उक्त पद के लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातकोत्तर उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। कंपनी द्वारा प्रतिमाह वेतनमान 17 हजार से 19 हजार 500 रुपए निर्धारित किया गया है। चयनित आवेदक, आवेदिका का कार्यक्षेत्र छत्तीसगढ़ रहेगा। प्लेसमेंट कैंप में भाग लेने वाले इच्छुक आवेदक अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ स्वयं उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैंप में भाग ले सकते है। अधिक जानकारी के जिला रोजगार कार्यालय से संपर्क कर सकते है।

Related Articles

Back to top button