छत्तीसगढ़

CHHATTISGARH NEWS : वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की प्रदर्शनी को राज्योत्सव में तृतीय पुरस्कार

रायपुर / छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर 1 से 5 नवम्बर तक नवा रायपुर अटल नगर स्थित पंडित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व्यावसायिक परिसर में आयोजित राज्योत्सव में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की प्रदर्शनी ने तृतीय पुरस्कार हासिल किया।

राज्योत्सव में “25 वर्षों की विकास यात्रा” थीम पर आधारित इस प्रदर्शनी को जनता और ज्यूरी समिति दोनों द्वारा सराहा गया। पुरस्कार उप राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन के हाथों वन बल प्रमुख व्ही. श्रीनिवास राव ने ग्रहण किया।

वन मंत्री ने दी बधाई

वन मंत्री केदार कश्यप ने अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता टीमवर्क, नवाचार और पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पण का परिणाम है। प्रदर्शनी ने आगंतुकों को रोचक, आकर्षक और ज्ञानवर्धक जानकारी दी।

प्रदर्शनी की मुख्य विशेषताएं

25 वर्षों की वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन की जीवंत झलक

‘एक पेड़ माँ के नाम’ योजना के तहत 6.41 करोड़ पौधारोपण

मियावाकी सूक्ष्म वन और ग्रीन गुफा परियोजना

घोटुल संस्कृति प्रदर्शन, गज संकेत ऐप और गजरथ यात्रा से मानव-हाथी संघर्ष में कमी

छत्तीसगढ़ हर्बल्स के माध्यम से वन उत्पादों का मूल्यवर्धन

प्रमुख प्राकृतिक स्थलों की जानकारी: हांदावाड़ा जलप्रपात, कांगेर घाटी की कुटुमसर गुफा, बारनवापारा अभयारण्

वन्य जीव संरक्षण में उपलब्धियां

काला हिरण: 77 से बढ़कर 190

बाघ: 17 (2021) से बढ़कर 35 (अप्रैल 2025)

प्रदर्शनी ने छत्तीसगढ़ की हरित सोच, जैव विविधता संरक्षण और सतत विकास के प्रयासों को प्रभावी तरीके से प्रदर्शित किया।

Related Articles

Back to top button