CrimeDurg

DURG CRIME NEWS : दुर्ग में दादी और पोती की धारदार हथियार से हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Chhattisgarh

दुर्ग / जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने है। यहां बदमाशों ने घर में घुसकर दादी और पोती की हत्‍या कर दी। इस डबल मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्‍जे में ले लिया और पोस्‍टमार्टम के लिए भेज है। घटना पुलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम गनियारी की है।

मिली जानकारी के अनुसार दुर्ग के रसमड़ा के पास स्थित ग्राम गनियारी में बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात दादी और पोती की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतक राजपति साहू 62 वर्ष और पोती राधिका साहू 17 वर्ष बतायी जा रही है दोनों की खून से लथपथ लाशें उनके घर पर मिलीं।

हत्या के मामले की जानकारी मिलते ही पुलगांव पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। डबल मर्डर होने से खुद दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला सहित एएसपी, सीएसपी और क्राइम की टीम मौक पर पहुंची है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button