Crime

CHHATTISGARH CRIME NEWS : एक तरफा प्यार में खौफनाक वारदात, महिला स्वास्थ्यकर्मी की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh

गरियाबंद /  जिले से हत्या की सनसनीखेज खबर  सामने आई है। जहां एक युवक ने स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत महिलाकर्मी की बेरहमी से हत्या कर दी है। महिला स्वास्थ्यकर्मी कुमारी आराधना साहू जिले के फिंगेश्वर विकासखंड के ग्राम सिर्रिकला में सीएचओ (CHO) के पद में कार्यरत थी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर थाने का है।

जानकारी के मुताबिक एक सिरफिरे युवक ने महिला स्वास्थ्यकर्मी की धारदार हथियार से काटकर मौत के घाट उतार दिया। आराधना साहू सिर्रीकला अस्पताल में पदस्थ थीं। सोमवार शाम करीब 5 बजे वह ड्यूटी के बाद अपने घर लौट रही थी इस दौरान आरोपी जबरन उसकी स्कूटी में बैठ गया कुछ दूर जाने के बाद स्कूटी गिर गई और जिसके बाद आराधना वहां से भागने लगी।

जान बचाने के लिए युवती बाशिन गांव में एक अनजान घर में घुस गई इसी दौरान आरोपी भी वहां आ गया आरोपी ने युवती के सिर और गर्दन पर धारदार हथियार के बट से कई वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी श्याम साहू को गांव के पास एक खेत से पकड़ लिया।

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला एकतरफा प्रेम प्रसंग का है युवती ने कुछ माह पहले आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया था इसके बाद पुलिस ने भी कार्रवाई की आरोपी हमेशा लड़की को परेशान करता था जानकारी के मुताबिक आरोपी रेप मामले में जेल भी जा चुका है यह शिकायत खुद मृतक लड़की ने दर्ज कराई थी।

Related Articles

Back to top button