Jobs

सक्ती में महिला एवं बाल विकास विभाग में भर्ती: सहायक ग्रेड-03 और भृत्य के पदों पर आवेदन आमंत्रित

SC/ST वर्ग के लिए आरक्षित पद, आवेदन केवल स्पीड पोस्ट/पंजीकृत डाक से स्वीकार

सक्ती / महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला सक्ती द्वारा सहायक ग्रेड–03 एवं भृत्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती जिला स्तर पर की जा रही है, जिसमें कुल 3 रिक्त पदों को भरा जाएगा।

पदों का विवरण

  • सहायक ग्रेड–03 – 2 पद
    • 1 पद – अनुसूचित जाति (SC)
    • 1 पद – अनुसूचित जनजाति (ST)
  • भृत्य – 1 पद (अनुसूचित जनजाति – ST)

आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन प्रारंभ: 16 फरवरी 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 02 मार्च 2026 (सायं 5:30 बजे तक)

निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया

इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी अपना आवेदन केवल पंजीकृत डाक अथवा स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेज सकते हैं।

आवेदन भेजने का पता:
कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी,
महिला एवं बाल विकास विभाग,
रीपा भवन, लवसरा रोड,
जिला – सक्ती (छत्तीसगढ़)
पिन कोड – 495689

जरूरी जानकारी

भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी जैसे – शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन पत्र का प्रारूप

जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है:
👉 https://sakti.cg.gov.in

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पूर्व जारी विज्ञापन का ध्यानपूर्वक अवलोकन अवश्य करें।

Related Articles

Back to top button