Crimeरायपुर

CHHATTISGARH CRIME NEWS : पुलिस कॉलोनी में महिला की गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Chhattisgarh

रायपुर / शहर के आमासिवनी पुलिस कॉलोनी में महिला की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस कॉलोनी के फ्लैट में एक विवाहिता की गला काटकर हत्या कर दी गई है। वारदात को अंजाम देने के बाद अज्ञात हत्यारा फरार हो गया है पूरा मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार मृतका पुलिसकर्मी की पत्नी है। यहां रहने वाले शिशुपाल सिंह की पत्नी की हत्या कर दी गई शिशुपाल सिंह सुकमा पुलिस विभाग में डॉग हैंडलर है। इस वारदात को अंजाम देने के बाद अज्ञात हत्यारा फरार बताया जा रहा है। विधानसभा पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। इस सूचना पर शिशुपाल रायपुर के लिए रवाना हो चुके है।

Related Articles

Back to top button