Jobs

भारतीय सेना में शामिल होने का सुनहरा मौका, अग्निवीर भर्ती के लिए 1 अप्रैल तक करें ऑनलाइन आवेदन

1 से 10 जून के बीच हो सकता है कॉमन एंट्रेंस एग्जाम, कई पदों पर मांगे गए आवेदन

रायपुर / भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 1 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट https://www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

जारी अधिसूचना के अनुसार अग्निवीर भर्ती के तहत कई पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इनमें अग्निवीर (पुरुष) जनरल ड्यूटी, तकनीकी, लिपिक/स्टोर कीपर, ट्रेड्समैन (10वीं पास), ट्रेड्समैन (8वीं पास), अग्निवीर महिला सैन्य पुलिस, स्थायी कैडर नर्सिंग असिस्टेंट/वेट और सिपाही फार्मा के पद शामिल हैं।

भर्ती प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) का आयोजन 1 जून से 10 जून 2026 के बीच होने की संभावना है। परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी और आवश्यक दिशा-निर्देश भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

भर्ती से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी या स्पष्टीकरण के लिए अभ्यर्थी सेना भर्ती कार्यालय, नया रायपुर से संपर्क कर सकते हैं। यह कार्यालय शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के पास स्थित है। इसके लिए दूरभाष नंबर 0771-2965212 और 0771-2965214 जारी किए गए हैं।

सेना में भर्ती होने के इच्छुक युवाओं से अपील की गई है कि वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर इस अवसर का लाभ उठाएं।

Related Articles

Back to top button