छत्तीसगढ़

CHHATTISGARH NEWS : मदिरा प्रेमियों को बड़ा झटका, आज से महंगी हुई शराब, जानिए नई कीमत

Chhattisgarh Liquor Price Hike

रायपुर / आज 1 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के शराब प्रेमियों को बड़ा झटका लगा है। छत्तीसगढ़ में आज से शराब की कीमतों में वृद्धि हो गई है। नई आबकारी नीति के तहत शराब की कीमत बढ़ाई गई है। प्रदेश में अब आज से पौव्वा में 10 रुपये और बोतल में 40 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

राज्य सरकार ने पूर्ववर्ती सरकार के सभी सेस हटाए और नई नीति के तहत शराब की कीमतों में बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। इस नई नीति के अनुसार, शराब की कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे गौठान के विकास, कोरोना के समय लगाए सभी टैक्स हटाए जाने और अधोसंरचना और विकास के लिए आवश्यक निवेश का कारण बताया गया है। नई नीति के अनुसार, शराब की बढ़ी हुई कीमतें आज से ही लागू हो गई है।

प्रदेश में पौव्वा में 10, और बोतल में 40 रुपये बढ़ा दिए गए है। केंद्र काफी दिनों से नई आबकारी नीति लागू करने वाला था। जिसे आज से कर दिया गया है। नई आबकारी नीति के मुताबिक, सीएम विष्णुदेव साय ने पिछली सरकार की तरफ से लगाए गए सभी सेस हटा दिए हैं। इसके साथ ही सभी टैक्स हटा दिए हैं।

विभागीय सूत्रों के अनुसार बीजेपी सरकार के पिछले कार्यकाल में लगभग सात साल पहले अहाता के लिए तय की गई दरों से वर्तमान दर पांच गुना अधिक है। इसके साथ ही देसी शराब के सिंडीकेट को खत्म करने की दिशा में कदम उठाते हुए नए सप्लायरों से अनुबंध किया गया है। इससे देसी शराब दुकानों में दो की जगह पांच से दस प्रकार के नए ब्रांड भी मिलेंगे।

Related Articles

Back to top button