Crime

CRIME NEWS : अवैध संबंध के कारण हुई थी कांडे पाहन की हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार

Crime News

खूंटी /  मुरहू थानांतर्गत कारूडीह गांव निवासी कांडे पाहन नामक 15 वर्षीय किशोर की लगभग तीन माह पूर्व हुई हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में खूंटी एसडीपीओ वरुण रजक ने बताया की गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस के समक्ष अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि मुख्य आरोपी जोगोन सोय की पत्नी के साथ मृतक कांडे पाहन का अवैध संबंध था, इसी कारण आरोपी जोगोन सोय ने अपने मित्र सुमित बाडिंग के साथ मिलकर कांडे पाहन की धारदार हथियार से उसके घर में ही हत्या कर दी थी। गिरफ्तार आरोपियों के निशानदेही पर घटना के दिन मृतक के पिता से छीनी गई उनकी एक मोबाइल फोन भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

कांडे पाहन की गत 14 नवंबर की रात उसके घर में ही आरोपियों ने धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी थी। इस संबंध में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया था। जांच के दौरान जब पुलिस ने उक्त आरोपियों को पकड़ कर उनसे पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ। अड़की थाना के तुतुई गांव निवासी जोगोन सोय 25 वर्ष और पश्चिम सिंहभूम के बंदगांव थानांतर्गत गुंडुई गांव निवासी सुमित बाडिंग 27 वर्ष को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button