जांजगीर चाम्पा

JANJGIR CHAMPA NEWS : 45 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

JANJGIR CHAMPA

जांजगीर-चांपा / थाना अकलतरा क्षेत्र मे अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए थाना अकलतरा पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है, इसी क्रम में मुखबिर से सूचना मिली की थाना अकलतरा क्षेत्र के इंदरा उद्यान के पीछे अकलतरा का गोपाल सिंग अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री के लिए अपने पास रखा है। की सूचना पर रेड कार्यवाही किया आरोपी गोपाल सिंग उम्र 20 वर्ष के कब्जे से 50 लीटर वाली नीले रंग के जरिकेन मे करीब 45 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 6300/ रूपया मिला जिसको बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 631/2023 धारा 34 (2) आब. एक्ट कायम कर आरोपी को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया।उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक टी.एस. पट्टावी, सउनि अरूण सिंह, प्र.आर.राकेश चतुर्थी, आरक्षक शशीकांत कश्यप, राजेश कश्यप, रामगोपाल बरेठ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button