छत्तीसगढ़

CHHATTISGARH NEWS : फांसी के फंदे पर लटकी मिली मां और दो मासूम की लाश, जांच में जुटी पुलिस

Chhattisgarh

बालोद / छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। शुक्रवार की शाम गुरुर थाना क्षेत्र के ग्राम कोचेरा में एक घर में दो बच्चों और उनकी मां की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली। गुरुर पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है। घटना के बाद पहुंचे प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ऐसा लग रहा है कि महिला पहले दोनों बच्चों को गले में फंदा बांधी फिर खुद भी साड़ी का फंदा बनाकर झूली है। पंखे के लिए लगाए जाने वाले हुक में फांसी लगाई है।

मृतिका का नाम 26 वर्षीया हेमलता साहू पति तुमेश्वर साहू बताया जा रहा। उसके साथ 2 साल की बच्ची और 4 साल का बच्चा भी फांसी के फंदे पर मिला है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की पूरी टीम घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंच गई हैं।

ग्रामीणों के मुताबिक महिला बच्चों सहित घर में अकेली थी। उसका पति तुमेश्वर गुरुर के अस्पताल में मिस्त्री काम करने के लिए गए थे। सास की तबीयत खराब होने पर उनके ससुर लिखन साहू द्वारा गुरुर अस्पताल में ही भर्ती कराया गया था।

जानकारी के अनुसार, अपनी पत्नी को भर्ती कराकर जब ससुर लिखन साहू दोपहर तीन बजे घर आया तो आगे और पीछे दोनों तरफ का दरवाजा अंदर से बंद था। तो उन्होंने अपने भाई के घर का दीवाल फांद कर अपने घर गया। तो देखा तो बहू और बच्चे फंदे पर लटके हुए थे।

ससुर का कहना है कि सुबह बच्चों को अपने साथ अस्पताल भी ले जाने वाले थे। लेकिन उनकी बहू ने मना कर दिया कि आज बच्चे नहीं जाएंगे। महिला ने आखिर बच्चों सहित इतना आत्मघाती कदम क्यों उठाया जांच का विषय है?

पुलिस सभी पहलुओं पर छानबीन कर रही है। परिजनों से भी पूछताछ जारी है। मृतिका ग्राम आमदी धमतरी से शादी होकर कोचेरा आई हुई थी। 2 साल की लड़की आंगनबाड़ी जाती थी। वही 4 साल का लड़का गुरुर के प्राइवेट स्कूल में पढ़ रहा था। पुलिस की जांच में जुटी है।

Related Articles

Back to top button