Crime

CHHATTISGARH NEWS : टोनही के शक में दो युवकों ने महिला को शराब पिलाकर उतारा मौत के घाट

Chhattisgarh News

बलरामपुर / जिले से एक हत्या का मामला सामने आया है। जहां 2 आरोपियों ने विशेष संरक्षित जनजाति पंडो समुदाय की महिला को शराब पिलाकर मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने वारदात को 10 पहले अंजाम दिया था।

मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला बसंतपुर थाना क्षेत्र के फूलीडूमर केरवापारा गांव का है। यहां टोनही के शक में 2 युवकों ने महिला की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने से पहले महिला को खूब शराब पिलाई उसके बाद खूनीकांड को अंजाम दिया पकड़े जाने से बचने के लिए दोनों ने शव को फांसी पर लटका दिया।

महिला की लाश 12 नवंबर को उसके घर में फांसी के फंदे पर लटकते मिली थी। बसंतपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल दिया है।

Related Articles

Back to top button