Crime

CRIME NEWS : कलयुगी बाप ने बेटी से किया दुष्कर्म, कर्जा उतारने के लिए बेटी को सौपा दरिंदो के हाथ

Crime News

राजस्थान से रिश्तों को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी पिता ने अपनी ही बेटी को दरिंदगी का शिकार बना डाला हवसी कलयुगी पिता ने नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया इतना ही नही कर्जा चुकाने के लिए उसने लोगों के सामने बेटी को ही परोस दिया।

जानकारी अनुसार राजस्थान में एक 18 साल की लड़की के पिता ने कर्जा चुकाने के लिए कर्ज देने वालो से बेटी का ही सौदा कर दिया। उसके घर हर दिन कोई न कोई कर्जा लेने के लिए आता था तो वह अपनी बेटी को आगे कर देता था। ऐसे में कोई उसके साथ शराब पीकर और पिलाकर दुष्कर्म करता था तो कोई गोलियां देकर भी बलात्कार करता था। पिता की करतूत जब मां को बताई तो पिता ने घर छोड़कर जाने और जहर खाने की बात कही। डर के मारे मां ने भी चुप रहने की हिदायत दे दी। लड़की का कहना है कि पिछले 6 साल से वह यह दंश झेल रही है। ऐसे में जब लड़की के सब्र की सीमा टूट गई तो वह थाने पहुंच गई और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया अब उसने न्याय की मांग की है।

पीड़िता से 15 लोगों ने रेप किया है। इस लिस्ट में उसके पिता का नाम भी शामिल है। अधिकतर लोग नामजद हैं इसकी शिकायत पुलिस थाने में की गई है। पुलिस इसकी जांच कर रही है पीड़िता का मेडिकल कराया जाएगा जयपुर के नजदीक स्थित कोटपूतली इलाके का यह पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार देर शाम 18 साल की एक युवती थाने आई और उसने बड़ा खुलासा किया। उसने कहा कि कुछ दिन पहले तक उसके साथ ये तमाम घटनाएं घटित हुई हैं। लेकिन वह बालिग नहीं थी इस कारण थाने नहीं आ सकी और सब सहती रही।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पिता ने उसे धमकाया कि मेरे उपर काफी कर्जा हो गया है, मैं जैसा कहूंगा और वैसा करोगी तो मेरा कर्जा उतर जाएगा। बेटी ने हां भर दी थी उसी रात एक बुजुर्ग को घर बुलाया गया। बेटी को जबरन शराब पिलाई गई और फिर बुजुर्ग ने उसके साथ रेप किया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पिता वहीं मौजूद थे और शराब पी रहे थे। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि कुछ महीनों में लगातार यौन शोषण हुआ। कई लोग तो कई बार आए और कई बार मुझे उनके साथ भेजा गया। पीड़िता ने अपने पिता पर भी रेप करने के आरोप लगाए हैं।

मामला कुछ दिन पुराना है लेकिन अब शिकायत आई है। अधिकतर आरोपी नामजद हैं। पीड़िता का मेडिकल कराया जाएगा उसके बाद आरोपियों से पूछताछ की जाएगी वही पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

Related Articles

Back to top button