छत्तीसगढ़

CHHATTISGARH CRIME NEWS : बोरी में बंद मिली महिला की लाश, जांच में जुटी पुलिस

Chhattisgarh

बालोद / छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां गुरुर थाना क्षेत्र के तितुरगहन गांव में सड़क किनारे बोरी में बंद महिला की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया और जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना गुरुर थाना क्षेत्र के तितुरगहां गांव की है। जहां शनिवार रात अज्ञात आरोपियों ने एक महिला के शव को बोरे में भरकर सड़क किनारे फेंक दिया और फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। मृतक महिला की पहचान रमतरा गांव की छोटी साहू के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि मृतक महिला धमतरी जाने के लिए अपने घर से शनिवार को निकली थी जो वापस नहीं लौटी। इस पूरे मामले पुलिस द्वारा महिला के परिजनों सहित सभी संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Back to top button