छत्तीसगढ़

CHHATTISGARH NEWS : प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या, पेड़ में लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Chhattisgarh

बलौदाबाजार / प्यार में जीने मरने की कहानियां बहुत सुनी और पढ़ी होंगीं आपने। प्यार करने वालों का विरोध करने वालों के बारे में भी सुना होगा। अक्सर प्रेमी जोड़ों के सामने जो समस्या आती है और वे खौफनाक कदम उठा लेते है। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में भी एक अजीबो गरीब प्रेम कहानी सामने आई है। यहां प्रेमी जोड़े ने पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। यह घटना भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के अर्जुनी के पास मैदान की है।

मिली जानकारी के मुताबिक, भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के ग्राम अर्जुनी रवानभाठा में बीती रात एक प्रेमी जोड़े ने एक दूसरे को चुनरी से बांध कर गमछे से पेड़ में लटक कर फांसी लगा ली है। मृतक का नाम दीपक यादव पिता महेश यादव उम्र 27 वर्ष निवासी अर्जुनी और मृतिका का नाम किरण कटारे बताया जा रहा है। इसके साथ ही जानकारी है, कि मृतक पूर्व से शादीशुदा है जिसके दो बच्चे एक आठ वर्ष की लड़की और तीन वर्ष का लड़का है।

दोनों के बीच काफी समय से प्रेमसंबंध चल रहा था जिसपर मृतक की पत्नी हीरा बाई यादव ने मृतिका किरण कटारे को अपने पति से दूर रहने की समझाइश दी थी।

पर वे दोनों नहीं माने और एक साथ जीवन नहीं बिता पाये तो फांसी लगा ली। दोनों के शव एक साथ पेड़ से लटके और एक दूसरे से बंधे हुए मिले हैं।इसके साथ ही पैर जमीन से टिका हुआ है जिससे संदेह भी जताया जा रहा है फिलहाल, घटना की सूचना पर भाटापारा ग्रामीण पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button