JANJGIR CHAMPA NEWS : एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने अशोभनीय कृत्य करने वाले 2 आरक्षकों को किया बर्खास्त

Constable Dismissed
जांजगीर-चाम्पा / जिले के नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने जिले के 02 आरक्षकों के विरूद्ध अपराधिक प्रकरण होने पर सेवा से बर्खास्त कर दिया है। पुलिस जैसे अनुशासित विभाग में रहते हुए दोनों आरक्षकों के द्वारा अशोभनिय कृत्य करने पर विभागीय जांच में आरोप सिद्ध होने पर सेवा से पृथक किया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरक्षक दुष्यंत पाण्डेय द्वारा अपने निजी जीवन में मर्यादित एवं शांतिपूर्ण आचरण प्रदर्शित न करना. इसी प्रकार आर. ट्रेड नारद ताम्रकर रक्षित केन्द्र जांजगीर द्वारा अश्लील फोटो भेजकर महिला का चरित्र हनन करने संबंधी अपराधिक प्रकरण होने से दोनो आरक्षकों के विरूद्ध विभागीय जांच कराई की गई थी।
विभागीय जांच के दौरान दोनों आरक्षकों के विरूद्ध लगाये गये आरोप प्रमाणित पाया गया। इस तरह दोनों आरक्षकों के द्वारा पुलिस जैसे अनुशासित विभाग में रहते हुए अशोभनिय कृत्य करना पुलिस बल के अनुशासन में पड़ने वाले विपरीत प्रभाव को ध्यान में रखते हुए समग्र विचारोपरांत आरक्षको के विरूद्ध लगाये गये आरोपो की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए दोनो आरक्षकों का सेवा से पृथक किया गया।