Crime

CRIME NEWS : बस कंडक्टर ने महिला यात्री से किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

CRIME NEWS

राजस्थान के भरतपुर में एक महिला से बस में रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्राइवेट बस के कंडक्टर ने सोमवार देर रात जयपुर से भरतपुर जाते समय दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने आरोपी कंडक्टर के खिलाफ बयाना पुलिस थाने रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

जानकारी के मुताबिक, बयाना निवासी एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। महिला ने शिकायत में बताया कि वह अपने पति के साथ जयपुर में रहती है। वह सोमवार शाम भरतपुर जाने के लिए जयपुर में एक निजी बस राजस्थान लोक सेवा परिवहन में बैठी थी। बस जयपुर से बयाना पहुंचने ही वाली थी, लेकिन उसको उस रात बयाना से भरतपुर जाने के लिए कोई गाड़ी नहीं मिली। महिला ने बस कंडक्टर से मदद मांगी कि उसे घर के लिए कोई गाड़ी दिलवा दे। आरोपी मदद का भरोसा देकर वापस बस में बैठाकर ले गया।

आरोपी कंडक्टर ने राजस्थान स्टेट इंडस्ट्रियल डिवेलपमेंट एंड इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन (RIICO) में खड़ी बस में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने बयाना पुलिस स्टेशन जाकर आरोपी कंडक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता का मेडिकल जांच कराया गया। जिसके बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 के तहत आरोपी जितेंद्र गुर्जर के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कंडक्टर के साथ चालक को भी गिरफ्तार किया है और बस जब्त कर ली है।

Related Articles

Back to top button