Crime

CRIME NEWS : मां और पत्नी की हत्या के बाद तीन बच्चों को छत से फेका, आरोपी ने खुद को भी मारी गोली

Crime

उत्तर प्रदेश के सीतापुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पल्हापुर गांव में एक युवक ने पत्नी और बच्चों समेत पांच लोगों की हत्या कर खुद को गोली मार लिया। एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत से हड़कंप मच गया है। युवक ने मां, पत्नी और तीन बच्चों की निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद खुद को भी मौत के हवाले कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर जा पहुंची। घटना शनिवार तड़के 5 बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, एक ही परिवार के लोगों की हत्या का मामला उत्तरप्रदेश के सीतापुर जिले के रामपुर मथुरा थाना इलाके के पल्हापुर गांव का है। घटना में 5 लोगों की हत्या की गई है। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबर तकरीबन 5 बजे के आस-पास युवक ने इस वारदात को अंजाम दिया। उसने अपने परिवार को ही तबाह कर दिया। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार आरोपी ने सबसे पहले अपनी बुजुर्ग मां की गोली मारकर हत्या की इसके बाद अपनी पत्नी की हथौड़े से पीटकर हत्या कर दी। इतने पर ही नही रुक उसने मां और पत्नी की हत्या करने के बाद अपने तीन बच्चों को भी नही छोड़ा आरोपी ने एक-एक कर के तीनों बच्चों को अपनी घर के छत से नीचे फेंक दिया। जिससे तीनो बच्चों की मौत हो गई। परिवार के पांच सदस्यों की इस तरह हत्या करने के बाद आरोपी शख्स ने बंदूक से खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। इलाके के रहने वालों ने जब यह मंजर देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

पुलिस ने बताया कि अनुराग नशे का आदी था। उसकी मानसिक हालत ठीक नही थी। इस घटना में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। अनुराग ठाकुर (42) ने शनिवार की तड़के सुबह पहले (65) वर्षीय मां फिर पत्नी प्रियंका (40) और इसके बाद बेटी अश्विनी (12), अश्वी (10) अद्वैत (6) की हत्या कर दी। परिवार के सभी सदस्यों की हत्या के बाद अनुराग ने खुद को गोली मार ली। सभी छह लोगों सदस्यों की मौत हो गई है। पुलिस ने उनके शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, मामले की जांच की जा रही है। अभी तक इस वारदात के पीछे की वजह नहीं पता चल पाई है।

Related Articles

Back to top button