जांजगीर चाम्पा

JANJGIR CHAMPA NEWS : आईपीएल मैच में सट्टा खिलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh

जांजगीर-चांपा / आईपीएल मैच में सट्टा खिलाने वाले आरोपी को थाना जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 01 नग मोबाइल एवं नकदी रकम 20,000 रुपये और एक कार क्रमांक सीजी-11-बीजी- 7700 बरामद किया है।

विवेक शुक्ला पुलिस अधीक्षक जांजगीर के निर्देशन में जिले में जुआ, सट्टा खिलाने वाले के विरुद्ध जिला पुलिस जांजगीर द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अति पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में जुआ, सट्टा खिलाने वाले के विरुद्ध कार्यवाही किया गया जिसमे सायबर टीम जांजगीर एवं थाना जांजगीर पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि आकाश बजाज निवासी जांजगीर द्वारा पालीटेक्निक रोड ग्रन्थालय के सामने पेंड्री भांठा जांजगीर के पास कार में बैठकर मोबाइल के माध्यम से IPL मैच का सट्टा खिला रहा है

सूचना पर रेड कार्यवाही कर आरोपी आकाश बजाज (34) को पकड़ा जिसके कब्जे से 01 नग मोबाइल एवं नगदी रकम 20000 रुपए बरामद किया। आरोपी के विरुद्ध थाना जांजगीर में अपराध कमांक 460/ 2024 धारा 6,7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button