देश

ASSAM FLOOD : असम में बाढ़ ने मचाई तबाही, 58 लोगों की मौत, 23 लाख से अधिक लोग प्रभावित

flood in assam

असम में बाढ़ ने तबाही मचा दी है। भारी बाढ़ के चलते जनजीवन अस्तव्यस्त है। नदियों के उफान पर आने के चलते लोगों को अपना घर तक छोड़ने को मजबूर होना पड़ रहा है। राज्य में हालत ऐसी है कि बाढ़ के चलाये 58 लोगों की जान जा चुकी है। और 30 जिलों के 23 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित है।

बता दें कि बाढ़ के चलते काजीरंगा में बड़ी संख्या में जानवर भी मारे गए हैं और कई घायल है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) ने शनिवार को बताया कि पिछले एक महीने में असम में बाढ़ की भयावह स्तिथि ने पूरे राज्य में 58 लोगों की जान ले ली। विनाशकारी बाढ़ के पानी के कारण जानमाल का नुकसान भी बढ़ता जा रहा है। बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है। सैकड़ो लोगों के घर तबाह हो गए और सड़के बंद हो गई है। फसलें और पशुधन कक बड़ा नुकसान हुआ है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बाढ़ की स्थिति पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से बात की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम के लोगों के साथ मजबूती से खड़े हैं और राज्य को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Articles

Back to top button