Accident

ACCIDENT: कैप्सुल और ट्रक वाहन में हुई ज़ोरदार भिड़त, केबिन में फंसा कैप्सुल वाहन का चालक, सड़क के दोनों तरफ लगी वाहनों की लंबी लाइन

जांजगीर चांपा / जिले के शिवरीनाराया थाना क्षेत्र में जबरदस्त सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार कैप्सुल वाहन और ट्रक में आमने सामने भिडंत होने से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। दुर्घटना में ट्रक के परखच्चे उड़ गए है। वहि हादसे के दौरान कैप्सूल वाहन का ड्राइवर केबिन में फंस गया है जिसे निकालने का प्रयास जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिती को नियंत्रण में लिया। हादसे के बाद मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई है। इस हादसे के लिए कौन जिम्मेदार है फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिली है।

Related Articles

Back to top button