Politics

ANURADHA PAUDWAL JOINS BJP : मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल भाजपा में हुई शामिल

Famous Singer Anuradha paudwal

मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई । भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, भाजपा राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी और अन्य नेताओं की मौजूदगी में अनुराधा पौडवाल ने शनिवार को भाजपा का दामन थाम लिया।

भाजपा में शामिल होने पर गायिका अनुराधा पौडवाल ने कहा- मुझे खुशी है कि मैं उस सरकार में शामिल हो रही हूं जिसका सनातन धर्म से गहरा संबंध है। यह मेरा सौभाग्य है कि मैं आज भाजपा में शामिल हो रही हूं।

मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार को दोपहर में मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल भाजपा दफ्तर पहुंचकर पार्टी में शामिल हुईं। भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने अनुराधा पौडवाल का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा का परिवार और बड़ा हो गया है। देश-विदेश में जब भी भक्ति गीत की बात होती है तो अनुराधा पौडवाल से बड़ा कोई और नाम नहीं है। उन्होंने 35 वर्षों से भक्ति गीत गाया है।

अरुण सिंह ने अयोध्या के भव्य राम मंदिर, काशी कॉरिडोर और उज्जैन महाकाल के क्षेत्र सहित कई अन्य कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जिस तरह से देश का सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विकास हुआ है, उससे प्रभावित होकर अनुराधा पौडवाल ने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया है और उनके आने से पार्टी और ज्यादा मजबूत होगी।

Related Articles

Back to top button