छत्तीसगढ़
CHHATTISGARH: मुख्यमंत्री निवास रायपुर में 8 जनवरी को जनदर्शन, जनता से सीधे संवाद करेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुनेंगे जनता की समस्याएं
रायपुर / प्रदेशवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए मुख्यमंत्री निवास कार्यालय रायपुर में 8 जनवरी, गुरुवार को दोपहर 12 बजे से जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आम नागरिकों से सीधे संवाद करेंगे और उनके आवेदनों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश देंगे।
मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनदर्शन में प्राप्त हर आवेदन का संवेदनशीलता के साथ समयबद्ध निराकरण किया जाए, ताकि आम जनता को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
जनदर्शन कार्यक्रम को शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम माना जाता है, जिससे नागरिक अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याएं सीधे मुख्यमंत्री के समक्ष रख सकेंगे।





