छत्तीसगढ़
CHHATTISGARH NEWS : छत्तीसगढ़ में 41 IAS अफसरों का तबादला, कई जिलों के कलेक्टर बदले

रायपुर / छत्तीसगढ़ में शनिवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य की विष्णुदेव साय सरकार ने 41 IAS अफसरों के तबादले कर दिए है। इसमें प्रदेश के कई कलेक्टर्स, कई सचिव, आयुक्तों के प्रभार में फेरबदल किया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिए है।
आदेश के तहत, जांजगीर-चांपा, दंतेवाड़ा, कोंडागांव, गरियाबंद, सारंगढ़-बिलाईगढ़, मुंगेली के कलेक्टर बदले गए हैं। जनक प्रसाद पाठक, आयुक्त, उच्च शिक्षा को विशेष सचिव, वन विभाग और अवनीश कुमार शरण, कलेक्टर, जिला-बिलासपुर को आयुक्त, नगर तथा ग्राम निवेश के पद पर पदस्थ करते हुए आयुक्त, गृह निर्माण मंडल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
देखिए लिस्ट