Crime

CRIME NEWS : नर्सिंग की छात्रा से चलती कार में गैंगरेप

Madhyapradesh

ग्वालियर / मध्यप्रदेश के ग्वालियर में नर्सिंग की पढ़ाई कर रही छात्रा के साथ चलती कार में गैंगरेप का मामला सामने आया है। कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर घटना को अंजाम दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित छात्रा बैतूल जिले की रहने वाली है और ग्वालियर में रहकर नर्सिंग कर रही है। छात्रा की पहचान लैब असिस्टेंट कृष्णा शर्मा से थी। उसने नौकरी देने के नाम पर उसे बुलाया और लाल सिंह, मोहर सिंह, नरेश राजपूत से मिलवाया और कहा कि ये लोग किसी अच्छे हॉस्पिटल में नौकरी पर लगवा देंगे। वो बातों में आ गई और कार में बैठ गई।

तीनों लोग छात्रा को कार में बिठाकर नौकरी की चर्चा करने के लिए लेकर चले गए। रास्ते मे उन्होंने छात्रा को कोल्डड्रिंक पिलाया उसे पीने के बाद छात्रा बेहोश होने लगी। इसके बाद कार में ही तीनों ने उसके साथ मारपीट करते हुए बारी-बारी से दुष्कर्म किया। काफी देर बाद तीनों उसे कार से सड़क पर उतार कर भाग गए। छात्रा ने किसी तरह मुरार थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए रात में ही नगर के मार्गों पर नाकेबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Back to top button