छत्तीसगढ़

JANJGIR CHAMPA NEWS : युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Chhattisgarh

जांजगीर-चांपा / जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत डोंगाकोहरौद में तालाब के किनारे युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। संदिग्ध अवस्था मे लाश मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही पामगढ़ पुलिस सहित फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम मनोज नट उम्र 40 साल जो मुख बधिर भी था, मनोज अपने परिवार का गुजारा भीख मांगकर करता था। आज मनोज की लाश तालाब के किनारे पड़ी मिली, जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पामगढ़ पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button