जांजगीर चाम्पा

JANJGIR CHAMPA : किओस्क बैंक का आईडी दिलाने के नाम पर ठगी कर लाखों रुपये वसूली करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

JANJGIR CHAMPA

 

जांजगीर-चांपा / अपने आप को बैंक का कर्मचारी बताते हुए किओस्क बैंक का आईडी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले फरार आरोपी को बम्हनीडीह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी हीराराम केवट निवासी सोठी ने रिपोर्ट दर्ज कराया की आरोपी निर्मल चंद्रा अपने आप को बैंक का कर्मचारी बताते हुए अपने साथी के साथ मिलकर किओस्क बैंक आईडी का दिलाने के नाम पर फोन पे के माध्यम से 10000रु एवं केस 10000 कुल 20000 रूपया लिया है। और आईडी नहीं दिलाने पर निर्मल चंद्रा के संबंध में पता किया गया तो पता चला की आरोपी बैंक का कर्मचारी नहीं है। आरोपी ने हीराराम केवट के अन्य साथियो से भी आईडी दिलाने के नाम पर पैसा लिया है। की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 111/23 धारा 420,34 भादवी कायम कर विवेचना मे लिया गया।

विवेचना के दौरान आरोपी निर्मल चंद्रा गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा जा चुका है।

प्रकरण में आरोपी राजकुमार चंद्रा उर्फ रेहान 19 साल निवासी अरसिया थाना जैजैपुर जिला सक्ती फ़रार था। जिसकी बम्हनीडीह पुलिस द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही थी। मुखबीर की सूचना पर रेहान चंद्रा को उसके घर से घेराबंदी कर पकड़ा घटना के संबंध में पूछताछ में अपने साथी निर्मल चंद्रा के साथ हीराराम केवट एवं अन्य व्यक्तियों से ठगी करना
स्वीकार करने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय थाना प्रभारी बम्हनिडीह, सउनि बीरेंद्र सिंह, संतोष बंजारे एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा

Related Articles

Back to top button