Crime

BILASPUR CRIME NEWS : अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी और तीन बच्चों को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

Bilaspur Crime News

बिलासपुर / जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां हैवान पति ने अपने पत्नि और तीन बच्चों की हत्या कर दी। वारदात के बाद इलाके में दहशत का मौहल है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, हत्या का यह सनसनीखेज मामला बिलासपुर के मस्तूरी थाना इलाके के हिर्री गांव का है। मस्तूरी थाना क्षेत्र के हिर्री में उमेन्द्र केवट ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों की गला घोंटकर हत्या कर दी आरोपी पति अपनी पत्नी पर अवैध संबंध होने का शक करता था। इसके चलते आरोपी ने ये कदम उठाया।चौबल मर्डर का पूरा मामला बीते रात की बताई जा रही है। जहां खाना खाने के बाद आरोपी के पत्नी और तीन बच्चे सोने चले गए। उसी दौरान आरोपी पति ने अपने पत्नी से चरित्र शंका और अवैध संबंध के शक में विवाद करते हुए, पत्नी और तीन बच्चों को मौत के घाट उतार दिया। बच्चों की उम्र क्रमशः पांच वर्ष, चार वर्ष और दो वर्ष है।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरु कर दी है। आरोपी ने अपने पत्नी और बच्चों की हत्या क्यों की पुलिस इस पर जांच कर रही है। वहीं, इस वारदात के बाद गांव सहित पुरे इलाके में सनसनी है।

Related Articles

Back to top button